सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की दी शुभकामनाएं
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को और सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए एवं लोगों को इसके लिए जागरूक भी करना चाहिए, यह हम सब का नैतिक दायित्व भी है।
#NationalVotersDay#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




