भारत रक्षा मंच द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व आईजी पुष्पक ज्योति को किया आमंत्रित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देहरादून में पूर्व आईजी व पुलिस पेंशनर्स के अध्यक्ष पुष्पक ज्योति को आमंत्रित करते हुए बताया कि पूरे उत्तराखंड में भारत रक्षा मंच के द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा जो 28 जनवरी को विकास नगर के डाक पत्थर चौक से शुभारंभ होकर बाबूगढ़ के सरस्वती विद्या मंदिर में समापन की जाएगी.

अवैध घुसपैठ व नशे के खिलाफ भारत रक्षा मंच के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा पुष्पक ज्योति ने कहा युवा पीढ़ी को भविष्य के नुकसान से बचने के लिए जागरूक और राष्ट्रवादी विचारधाराओं को एक साथ नशे व अवैध कार्यो के खिलाफ अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य व युवा मंच विपुल गुप्ता जी देहरादून विकास नगर महामंत्री सुधीर काला आईटीसी प्रमुख पराग अग्रवाल उपस्थित रहे।
#IndiaDefenseForum#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







