देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव डोलियों की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की उन्नति एवं समस्त राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की देव डोलियों की परंपरा देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ही हम सभी की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी हैं। आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण यह परंपरा हम सभी को ईश्वर से जोड़ने का अलौकिक माध्यम है।

#MaaDhariDevi#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,