'अक्षत वितरण टोली' ने सीएम धामी को सौंपे पूजित अक्षत
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व आज मुख्यमंत्री आवास में 'अक्षत वितरण टोली' के सदस्यों द्वारा अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम आगामी 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, जिसके तहत पूरे देश में धूमधाम से "अक्षत कलश यात्रा" संचालित की जा रही है।
#AyodhyaRamMandir#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




