मास्क-टोपी पहनकर मेट्रो में सफर करते दिखे अक्षय कुमार
(बॉलीवुड डेस्क): अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें अक्षय कुमार मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक सीक्रेट लुक कैरी हुआ है. ब्लैक हुडी और कैप लगाए एक्टर गुप-चुप सफर करते नजर आ रहे हैं. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है अक्षय कुमार को मेट्रो में सफर करते हुए देखा गया है. खिलाड़ी कुमार कई बार मेट्रो के सफर का मजा ले चुके हैं. 2023 में फिल्म 'सेल्फी' को प्रमोशन करते हुए अक्षय कुमार ने इमरान हाशमी के साथ मुंबई मेट्रो में सफर किया था. साथ ही अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने व्हाइट कलर का मास्क लगा रखा है. वीडियो में उनके साथ एक और साथी नजर आ रहा है, जिसके साथ उनको बात करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में दोनों मेट्रो में आराम से बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. एक्टर ने मास्क और कैप लगाया हुआ है जिससे मेट्रो के अंदर के अंदर सफर रहे और यात्री उनको पहचाना नहीं पाए. लेकिन ऐसा लगता है कि शायद किसी फैन ने उन्हें पहचान लिया और वीडियो शूट कर लिया.
#AkshayKumarTravellingInAMetro#AkshayKumar#Bollywoodnews,







