मुज़फ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : जनवरी में सर्दी ने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड का आगाज हुआ और नए साल पर जनवरी माह में सर्द मौसम ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। ऐसी सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने  20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है।  जिलाधिकारी ने भानूचंद्र गोस्वामी पहले से पांचवी तक के सभी स्कूलों का अवकाश 20 जनवरी तक बढ़ा दिया है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश होने के कारण 12वीं तक के विद्यालयों का अवकाश रहेगा। इसके बाद 12वीं तक की छात्रों को राहत देते हुए 16 जनवरी से कक्षा 6 और इससे ऊपर के विद्यालय संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

#Muzaffarnagarnews#UPSchoolClosed#Muzaffarnagar#UPNews,