(बॉलीवुड डेस्क): 22 जनवरी को होने जा रहे रामलला की ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए देश की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. इसी क्रम में ”रामायण” सीरियल में राम का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले अरुण गोविल को भी राम मंदिर का निमंत्रण मिला है। राम मंदिर निर्माण का न्योता मिलने के बाद अरुण गोविल ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “मुझे राम मंदिर के उद्घाटन में आमंत्रित किए जाने पर खुशी हो रही है। मैं इस क्षण का गवाह बनने और भगवान राम के दर्शन करने के लिए उत्सुक हूं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं। मुझे लगता है कि हमें इसका श्रेय मोदी जी को देना चाहिए।” जिस तरह से उन्होंने काम किया, यह हो गया। इससे चारों ओर ऊर्जा पैदा हो गई। वे प्रशंसा के पात्र हैं।”

#ArunGovil #RamMandir#AyodhyaRamMandir#AyodhyaRamTemple ,