रणजी ट्रॉफी में भुवनेश्वर कुमार ने की दमदार वापसी, आठ विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
(स्पोर्ट्स डेस्क): रणजी ट्रॉफी में भुवनेश्वर कुमार ने दमदार वापसी करते हुए शानदार गेंदबाजी की हैं रणजी ट्रॉफी 2023-24 में भुवनेश्वर उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं. बंगाल के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भुवी ने 8 विकेट लेकर धमाल मचा दिया. कुछ वक़्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भुवनेश्वर ने अपने इस शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर वापसी का ठोक दिया है.भुवनेश्वर ने 22 ओवर में 41 रन देकर आठ विकेट लिए और बंगाल की टीम 188 रन पर ऑल आउट हुई। भुवनेश्वर कुमार ने रणजी ट्रॉफी में दमदार वापसी करते हुए बंगाल के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 13वीं बार पांच विकेट लिए, भुवी ने शानदार बॉलिंग की बदौलत यूपी की टीम की वापसी कराई. पहले बैटिंग करते हुए उत्तर प्रदेश महज़ 60 रनों पर सिमट गई थी. जिसके जवाब में बैटिंग के लिए उतरी बंगाल की टीम को भुवनेश्वर कुमार ने तहस नहस कर दिया.
#RanjiTrophy2023-24#RanjiTrophy#BCCI#Teamindia#Cricketnews#BhuvneshwarKumar,







