सीएम धामी ने गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देश में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. लोगों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

#HappyRepublicDay2024#RepublicDay#26january#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







