दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दी है. वह शुक्रवार सुबह दिल्ली में स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल गए, जहां उन्होंने देश के लिए जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग-अलग तरह की पगड़ियों में नजर आते हैं.उनकी पगड़ी हर साल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है. इस साल भी पीएम मोदी की राजस्थानी पगड़ी चर्चाओं में रही . गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के परिधान में खास तौर पर उनके साफे या पगड़ी की काफी चर्चा होती है। 

दरअसल पीएम मोदी हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग-अलग तरह की पगड़ियों में नजर आते हैं. उनकी पगड़ी हर साल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है. इस साल गणतंत्र दिवस पर भी पीएम मोदी ने खास पगड़ी पहनी है. इस साल पीएम ने पगड़ी के लिए बांधनी प्रिंट चुना है. पीएम मोदी ने जो पगड़ी पहनी है, वह लाल, पीले और गुलाबी रंग की है, इसमें पीछे नीला रंग भी है,  इसे बांधनी प्रिंट कहा जाता है, यूं तो उनकी पगड़ी में कई रंग थे, पर सबसे ज्यादा पीला रंग निखर कर आ रहा था. जान लें कि भगवान श्रीराम का रंग भी पीला माना जाता है. लोग अब पीएम मोदी की पगड़ी के रंग और भगवान श्रीराम के प्रिय रंग को जोड़कर देख रहे हैं.

देश में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर की सरकारी बिल्डिंगों को तिरंगे के रंग में सजाया गया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जय हिंद!' फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं. गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस से आए सैन्य दस्ते ने भी हिस्सा लिया है. गणतंत्र दिवस परेड में राष्‍ट्र की सैन्‍य क्षमता और सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जा रहा है. 

#PMModiTurban#PMModiRepublicDayPagdi#HappyRepublicDay2024#RepublicDay#26january#NarendraModi#PMModi,