(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई थी। उसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 421 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया की इंग्लैंड पर 175 रन की मजबूत बढ़त हो चुकी है। दूसरे दिन के खेल के बाद रवींद्र जडेजा (81 रन) और अक्षर पटेल (35 रन) नाबाद रहे. इंग्लैंड के लिए दूसरे दिन के खेल में टॉम हार्टली और जो रूट ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं, रेहान अहमद को 1 विकेट मिला. केएल राहुल ने 86 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, पहले दिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने 
वाले  यशस्वी जायसवाल ने 80 रन बनाए. श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर आउट हुए. विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने 41 रन की पारी खेली.  दूसरे दिन केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए। वहीं, रवींद्र जडेजा शतक के करीब हैं। मैच पूरी तरह से अब भारत के कब्जे में आ रहा है.

#INDvsENG#BCCI#TestCricket#Teamindia#ICC#INDvsENG1stTest,