उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आजादी के बाद पहली बार कलियर शरीफ दरगाह पर लहराया तिरंगा
रूड़की /देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में विश्व प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मस्थल पिरान कलियर शरीफ में आजादी के बाद पहली बार शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भारत माता की जय और मादरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारों के बीच दरगाह पर तिरंगा फहराया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की , मुख्य कार्यपालक अधिकारी वक़्फ़ बोर्ड , तहसीलदार रूडकी व दरगाह प्रबंधक रजिया मैडम मौजूद रही और सैकड़ो की तादाद जायरीनो व क्षेत्रीय लोग के साथ मिलकर मादरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद , भारत माता की जय के नारे लगाएं और बडी शान से ध्वजारोहण किया, रूड़की से 7 किमी दूर गंगा नहर के तट पर हरिद्वार के पास कलियार गांव में स्थित यह भारत में मुसलमानों के लिए सबसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों में से एक है ।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बताया के यह थे क्योंकि पहली बार तिरंगा फहराया गया है। भारत माता के नारे दरगाह का परिसर गूंज उठा , शम्स ने कहा कि यहाँ तिरंगे को पहली बार फहराने का शुभ अवसर मुझे प्राप्त हुआ है , जिससे मैं गदगद हूं और मां भारती को मैं अपना सलाम पेश करता हूं और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि/ ख़िराज ऐ अकीदत पेश करता हूँ,उन्होंने कहा देश के अंदर कोई जगह ऐसी नहीं रहनी चाहिए जहां तिरंगा न फैराया जाए क्योंकि हमारा मानना है , राष्ट्र प्रथम है ,वही रुड़की के रहमानिया मदरसे में भी तमाम मुस्लिम धर्म गुरुओं और बच्चों के साथ और मिलकर पूरे हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया जिस पर भारत माता की जय और मादरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए .

इस कार्यक्रम में रहमानीया मदरसा के मोहतमिम मौलाना अरशद ,मौलाना अरशद, मुफ़्ती आरिफ़ साहब, कारी इसरार साहब, मौलाना नौशाद साहब, मैनेजमेंट के प्रबंधक मोहम्मद मुस्तकीम साहब, गुलफाम शेख, फराज कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
#PeeranKaliyarSharif#HappyRepublicDay2024#RepublicDay#26january#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







