बिंदाल कालोनी ईदगाह प्रकाश नगर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देश के साथ ही उत्तराखंड में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में 75वे गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाते हुए बिंदाल कालोनी ईदगाह प्रकाश नगर में कैंट विधानसभा में अतुल कपूर, सचिन गुप्ता, सचिन जैन, द्वारा झंडारोहण किया गया. इस मौके पर अतुल कपूर ने शहीदों को याद करते हुए उनको नमन किया और कहा कि आज पूरे देश में भारतीय गणतंत्र दिवस की धूम है 26 जनवरी 1950 को देश का पहला संविधान लागू हुआ था और इस उपलक्ष में हम लोग हर साल गणतंत्र दिवस मनाते हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने 75 वें गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हम लोगों को स्वच्छता की ओर ध्यान देना चाहिए जिससे आने वाले समय में अपनी पीढ़ी को एक स्वस्थ समाज दे सके इस मौके पर मानवअधिकार सामाजिक न्याय संगठन के चेयरपर्सन सचिन जैन, मोहल्ला कल्याण समिति के अध्यक्ष एनके गुप्ता, जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, स्नेह लता गुप्ता, सुरेश कुमार प्रजापति, हिमांशु भम्म, राकेश कुमार, पुनीत बग्गा, कुमारी मेघा, धर्म सिंह, राजकुमार, राजेश कुमार, सुमित, आदि लोग उपस्थित थे।
#HappyRepublicDay2024#RepublicDay#26january#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







