टी0बी0 उन्मूलन कार्यक्रम के मूल्यांकन हेतु फील्ड में लगातार जायें अधिकारी - मिशन निदेशक
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): टी0बी0 उन्मूलन कार्यक्रम के मूल्यांकन हेतु फील्ड में लगातार जायें अधिकारी यह बात मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वाति भदौरिया द्वारा प्रदेश के तेरह जनपदों से आये हुये जिला क्षःय अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक के समक्ष समीक्षा बैठक में कही गयी, जिसका आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभागार में किया गया।

मिशन निदेशक द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देषित किया गया कि टी0बी0 उन्मलू न हेतु राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्व है किन्तु प्रायः यह देखा जाता है कि अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कम किया जा रहा है, जो कि चिन्ता का विशय है। इस हेतु अधिकारियों द्वारा समय-समय पर अपने भ्रमणों मे तेजी लायें जिससे कार्यक्रम अन्तर्गत टी0बी0 यूनिट, जांच केन्द्रों में आ रही समस्याओं का निराकरण किया जा सके। मिषन निदेषक द्वारा निर्देषित किया गया कि टी0बी0 उन्मूलन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं की सहभागिता बढायी जाये।

इस अवसर पर डा0 पंकज सिंह, प्रभारी अधिकारी, एन.टी.ई.पी. को टी0बी0 उन्मूलन की दिषा में उल्लेखनीय कार्य किये जाने हेतु डब्लू.जे.सी.एफ.अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। डा0 पंकज सिंह द्वारा बताया गया कि टी0बी0 उन्मूलन की दिशा में पंचायती राज विभाग की सहभागिता अत्यन्त आवष्यक है। जिस हेतु दिनांक 01 मार्च 2024 को राज्य स्तरीय टी0बी0 मुक्त पंचायत का प्रषिक्षण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पंचायती राज विभाग से हिमाली जोशी पेटवाल, संयुक्त निदेशक एवं जनपद स्तरीय पंचाती राज अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रषिक्षण में जिला क्षःय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जनपद के एकब्लाॅक को चिन्हित कर टी0बी0 मुक्त ब्लॉक की कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी। जिसमें संयुक्त निदेशक, पंचायती राज विभाग द्वारा आवष्यक सहयोग दिये जाने हेतु जनपद स्तरीय पंचायती राज अधिकारियों को निर्देषित किया गया।
समीक्षा बैठक में निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डा0 आर0के0 सिंह, जिला क्षःय अधिकारी डा0 मनोज वर्मा, डा0 रमेश कुंवर, डा0 हरीश पोखरिया, डा0 कुन्दन, डा0 राजेश ढकरियाल, रीच एवं जीत संस्था के प्रतिनिधि सहित राज्य एवं जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
#NationalHealthMission#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







