(स्पोर्ट्स डेस्क)  : आयरलैंड ने एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई. आयरलैंड की टेस्ट क्रिकेट में यह पहली जीत है. इससे पहले आयरिश टीम ने सात मैच खेले थे, जिनमें सभी मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच अबुधाबी के टोलरेंस ओवल मैदान पर खेला गया. अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 155 रनों पर सिमट गई थी. आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने पांच विकेट झटके. इसके जवाब में आयरिश टीम ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए और 108 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. फिर दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और पूरी टीम 218 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह दूसरी पारी में आयरलैंड के सामने 111 रनों का लक्ष्य था, जिसे आयरिश टीम ने सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. 

#BCCI#Testcricket#ICC#IrelandFirstTestWin,