यूपी विधान परिषद चुनाव में सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :उत्तरप्रदेश की 13 सीटों पर हुए विधान परिषद चुनाव में सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने गुरुवार को नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके प्रमाण पत्र भी सौंपे। नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 मई से प्रभावी होगा और 5 मई 2030 तक रहेगा। विधान परिषद में भाजपा के डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रामतीरथ सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के योगेश चौधरी और सुभासपा के बिच्छेलाल रामजी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। डॉ. महेंद्र सिंह तीसरी बार, पाठक, कटारिया और आशीष दूसरी बार सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, बलराम यादव और किरनपाल कश्यप निर्वाचित हुए हैं।
#UPNews#UPMLCElection#NDA#BJPNews#CMYOGI,







