अयोध्या में श्री राम मंदिर के पास 5200 वर्ग मीटर में बनेगा उत्तराखण्ड आवास
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में उत्तराखण्ड सरकार को पूर्व में आवंटित 4700 वर्ग मीटर के भूखंड के स्थान पर 5200 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल का भूखंड आवंटित किया गया है। अब आवंटित किया गया भूखंड पहले आवंटित भूखंड की तुलना में न केवल क्षेत्रफल में अधिक है बल्कि मंदिर के अधिक समीप भी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसका अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने अनुरोध स्वीकार करने पर यूपी के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
#ayodhyadham#Ayodhya#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




