(बॉलीवुड डेस्क): ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024  के विजेताओं के नामो की घोषणा हो चुकी हैं , 96वें अकादमी अवॉर्ड लॉस एंजलिस में आयोजित हुए.  ये फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रेस्टिजियस अवॉर्ड्स में से एक हैं. इस साल एक बार फिर जिमी किमेल ने ऑस्कर अवॉर्ड होस्ट किए. बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर एक्ट्रेस सहित 20 से ज्यादा कैटेगिरी के लिए ऑस्कर अवॉर्ड दिए गए. इसी के साथ 'ओपेनहाइमर' इस साल सबसे ज्यादा ऑस्कर हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं इसके बाद 'पुअर थिंग्स' ने 4 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. सेरेमनी में ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म समेत कुल सात अवॉर्ड अपने नाम किए। किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर, क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर बने। इसी फिल्म के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। ये उनके करियर का पहला ऑस्कर है।

ऑस्कर अवार्ड 2024 में भारत पर आधारित कनाडाई डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' फीचर फिल्म कैटगरी में नॉमिनेट थी। हालांकि ये अवॉर्ड जीतने में असफल रही है। अवॉर्ड्स सेरेमनी के बीच भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई और दक्षिण कोरियाई एक्टरल ली सुन क्युन को ट्रिब्यूट दिया गया.  ऑस्कर सेरेमनी में दुनियाभर की फिल्मों के बेहतरीन स्टंट सींस वाली एक एडिटेड क्लिप दिखाई गई जिसमें RRR का एक एक्शन सीन दिखाया गया। इसके अलावा 'नाटू- नाटू' गाने को स्क्रीन पर दो बार दिखाया गया। सबसे पहले स्टंट कोऑर्डिनेटर को ट्रिब्यूट देते वक्त सॉन्ग का एक सीन स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर हुक स्टेप कर रहे थे। वहीं, दूसरी बार बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड की घोषणा के दौरान नाटू नाटू गाने को दिखाया गया। पिछले साल RRR ने 'नाटू नाटू' गाने के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था।

#Oscars2024#Bollywoodnews#oscarawards2024,