महिला प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई
(स्पोर्ट्स डेस्क) : महिला प्रीमियर लीग 2024 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रविवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन का लक्ष्य तैयार किया। इसके जवाब में मुंबई ने हरमनप्रीत कौर की 95 रन की नाबाद पारी की बदौलत एक गेंद और सात विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस धुआंधार पारी के दौरान 10 चौके और पांच छक्के लगाए। इसके लिए उन्हें प्लेय ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। मुंबई की जीत के साथ प्लेऑफ की लड़ाई तगड़ी हो गई है। मुंबई से मिली करारी शिकस्त के बाद गुजरात जाएंट्स का सफर खत्म हो गया। बेथ मूनी की अगुवाई वाली टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। अंक तालिका में फिलहाल गुजरात आखिरी स्थान पर है। टीम को छह मैचों में सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली।
#WomensPremierLeague#WPL2024#BCCI#Teamindia#MIWvsGGW#HarmanpreetKaur #DelhiCapitals,







