लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी विधान परिषद के चुनाव में NDA के सभी 10 प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल कर दिया हैं, बीजेपी की तरफ से मोहित बेनीवाल, डॉ महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह और रामतीरथ सिंघल ने नामांकन किया. जबकि अपना दल (एस) से आशीष पटेल, सुभासपा से विच्छेलाल राजभर और रालोद से योगेंद्र चौधरी ने नांमांकन किया. हालांकि बीजेपी ने कोई अतिरिक्त उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, स दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, राज सरकार के कई मंत्री और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

#UPNews#UPMLCElection#NDA#BJPNews#CMYOGI,