(स्पोर्ट्स डेस्क): दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 192 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में सीएसके 20 ओवर में छह विकेट खोकर 171 रन बना सकी। दिल्ली ने यह मैच 20 रन से जीत लिया। धोनी ने 16 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37* रनों की पारी खेली. इससे टीम को तो जीत नहीं मिल सकी, आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा. चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से हरा दिया. धोनी ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीता. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 191 रन का स्कोर खड़ा दिया. टारगेट के पीछा करते हुए चेन्नई की टीम पूरे ओवर खेलकर 171 रन ही बना सकी. चेन्नई की इस सीजन में यह पहली हार है, जबकि दिल्ली की टीम ने इस जीत से अपना खाता खोला है. 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही. टीम ने पहले ही ओवर में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (01) के रूप में पहला विकेट खो दिया. फिर तीसरे ओवर में रचिन रवींद्र 12 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दोनों ही ओपनर को खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 68 (45 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिसका अंत 11वें ओवर में मिचेल के विकेट से हुआ. मिचेल ने 26 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रनों की पारी खेली.  इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, अक्षर पटेल ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल को आउट कर दिया। वह 34 रन बनाने में कामयाब हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए। टीम को चौथा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा जो 45 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के निकले।

#IPL#IPL2024#Viratkohli@MSDhoni#BCCI,