देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पीएम मोदी की उत्तराखंड के रुद्रपुर में रैली के दौरान बिहार का एक युवक आकर्षण का केंद्र बना रहा, जो हनुमान का रूप धारण कर पीएम मोदी के रैली में पहुंचा था, पीएम मोदी की रैली में बिहार के हनुमान रूपी श्रवण शाह ने सबका ध्यान अपनी और  खींचा. जिसे देखकर लोगों ने 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' और 'जय श्री राम' के नारे लगाए. वहीं, श्रवण शाह पीएम मोदी से काफी प्रभावित है. श्रवण बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं. बिहार के बेगूसराय का श्रवण शाह खुद को भगवा रंग में रंग कर रैली में पहुंचा. जिसने एक हाथ में गदा तो सिर पर द्रोणागिरी पर्वत का मुकुट पहना था. जिसमें खास संदेश में भी लिखा हुआ था. जबकि, सीने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई हुई थी. सभा में मौजूद लोगों ने उसे देखते ही 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' और 'जय श्री राम' के नारे लगाने शुरू कर दिए. जिससे लोगों में और उत्साह भर गया. इतना ही नहीं लोग उसके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर भी बेताब दिखे.

श्रवण शाह का कहना है कि वो पीएम मोदी के फैन हैं, बीजेपी को मानते हैं और हनुमान जी के भक्त हैं. इसीलिए जहां भी बीजेपी की रैली होती है वो हनुमान बनकर पहुंच जाते हैं. जहां-जहां प्रधानमंत्री की रैली होती है, वो वहां-वहां चला जाता है। पीएम मोदी देश की गरीब जनता को ऊपर उठाने का काम कर रहे हैं। श्रवण शाह का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी को गरीबों के मसीहा बता रहे हैं।

#PMInUttarakhand#udhamsinghnagar#pmmodirallyinrudrapur#pmnarendramodi,