लखनऊ: दिल दहला देने वाले यूपी के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। बदायूं पुलिस ने बरेली की बरादरी थाना पुलिस से सहयोग से सेटेलाइट चौराहे से पकड़ा है। पुलिस उसे बदायूं ले गई है। जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम था। आपको बता दें कि बदायूं हत्याकांड के अन्य आरोपी साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया  है। बदायूं में दो बच्चों की हत्या के बाद से दूसरा आरोपी जावेद फरार चल रहा था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने जावेद के सिर पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और उसने जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद  वहां की बारादरी पुलिस चौकी में खुद को सरेंडर करने पहुंचा था इसके बाद वीडियो भी जारी किया।

#BudaunCase#UPNews#UP#BudaunMurderCase,