केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रहेंगे उत्तराखण्ड दौरे पर
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : 12 अप्रैल यानी आज शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चमोली, उधमसिंह नगर और चंपावत में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं. राजनाथ सिंह सबसे पहले गौचर में जनसभा करेंगे और इसके बाद उनकी लोहाघाट और काशीपुर में रैली होगी। शुक्रवार 12 अप्रैल को राजनाथ सिंह चमोली के गौचर, चंपावत के लोहाघाट और उधमसिंह नगर के काशीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. उनके तय कार्यक्रम के मुताबिक, वे काशीपुर में रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. राजनाथ सिंह दोपहर 2 बजे श्री रामलीला मैदान में पहुंचेंगे. इसको लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस विशाल रैली को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुटा हुआ है.
#rajnathsingh#PMModiUttarakhandVisit#BJP4UK#PMOIndia#PhirEkBaarModiSarkar#AbkiBaar400Paar#ModiKaParivar#narendramodi#BJP4India#Election2024#UttarakhandLokSabhaElections2024#LokSabhaElection,







