देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कल यानि 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है. जिसके लिए राज्य के सभी जिलों की विधानसभाओं के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं. बुधवार को 703 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना कर दी गईं। वहीं, आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना की जाएंगी। राज्य के 5,892 पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी, जिसे जिलों के अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में भी देखा और सुना जा सकेगा।
राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 15 हजार ईवीएम और वीवीपैट लगाई गई हैं। 19 अप्रैल को 55 प्रत्याशियों का भाग्य इनमें कैद हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, प्रदेश में शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। शाम पांच बजे तक जो मतदाता मतदेय स्थल के भीतर प्रविष्ट हो जाएंगे, वह वोट डाल सकेंगे।

#19April #VoteKaregaUttarakhand #ceouttarakhand #Election2024 #UttarakhandLokSabhaElections2024 #LokSabhaElection #LokSabhaElection2024,