यूपी में पहले चरण का मतदान कल, कई दिग्गजों की शाख दाव पर
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में पहले चरण का मतदान कल यानि 19 अप्रैल को होने जा रहा हैं, इस चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीट पर मतदान होगा। इसके लिए बीजेपी, बसपा और इंडिया गठबंधन ने इन सीटों पर अपने मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं. इसके लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पहले चरण की आठ सीटों में से चार भाजपा, तीन बसपा और एक सपा ने जीती थी।
मतदान को लेकर तैयारियों पर जानकारी देते हुए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि यूपी में पहले चरण की आठ सीटों पर 80 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए 14 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों के लिए आपातकालीन स्थिति में हेलीकॉप्टर और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। मतदाता शाम को छह बजे तक मतदान कर सकेंगे।
मुजफ्फरनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, बिजनौर से एनडीए (रालोद) प्रत्याशी के रूप में उतरे मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान और नगीना से बतौर भाजपा प्रत्याशी ताल ठोंक रहे नहटौर के विधायक ओम कुमार शामिल हैं। जहां बीजेपी के साथ रालोद गठबंधन का हिस्सा है तो वहीं सपा के साथ कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है. वहीं बसपा अकेले ही चुनावी मैदान में उतरी हुई है. इस खबर में जानते हैं कि यूपी में पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए आठ सीटों पर किस पार्टी ने किसे अपना उम्मीदवार बनाया है और इन आठ सीटों पर 2019 में किस पार्टी ने जीत दर्ज की थी.
#19April #VoteKaregaup #LokSabhaElection #upLokSabhaElection #LokSabhaElection2024 ,







