(स्पोर्ट्स डेस्क) : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये आईपीएल 2024 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट से करारी शिकस्त दी, गुजरात की सात मैच में चौथी हार है. उसे 3 जीत मिली है. गुजरात के खाते में 6 अंक हैं. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 7 में तीन मैच जीत गई है.  उसके 6 अंक हैं. इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया और 89 रन के स्कोर पर गुजरात को ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में दिल्ली ने 67 गेंदों के शेष रहते हुए छह विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया। इस मैच में टीम 89 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। नंबर आठ पर उतरे राशिद खान के अलावा कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने दो-दो विकेट लिए जबकि खलील अहमद और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।  दिल्ली को 90 रन का लक्ष्य मिला. उसने 53 गेंद में ही इसे हासिल कर लिया. दिल्ली ने 8.5 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बनाकर मैच को जीत लिया. 

#DC vs GT #IPL #IPL2024,