(बॉलीवुड डेस्क): 'आर्टिकल 370' जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार हैं यामी गौतम की आर्टिकल 370, 19 अप्रैल, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट की. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 109.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आर्टिकल 370' की कहानी कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के पीएम मोदी के फैसले पर देखने को मिलती है। इस फिल्म में राजनीतिक मतभेद, ईर्ष्या और इस फैसले से प्रभावित अन्य चीजों को बखूबी दिखाया गया है। वहीं, यामी गौतम ने फिल्म में आइबी ऑफिसर का किरदार निभाया है और पीएम मोदी की भूमिका में अरुण गोविल दिखाई दिए हैं।  सेंसटिव मुद्दे पर बनी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब का बज देखने को मिला था . यामी की इस फिल्म में कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने की कहानी को दिखाया गया हैं . 

#Article 370 OTT Release #Yami Gautam #Article 370,