उत्तराखंड में गिरा वोटिंग का ग्राफ, केवल 54 फीसदी हुई वोटिंग
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है. साल 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में 54.01 फीसदी वोटिंग हुई. ये वोटिंग पिछले साल की तुलना में कम हैं. लोकसभा चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ सकुशल संपन्न हो गया है. प्रचार और जागरूकता की तमाम कोशिशों के बावजूद उत्तराखंड का मतदाता बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर नहीं निकला। चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में इस बार 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा था। 2019 में 61.88 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन इस बार पांचों सीटों पर मतदान 60 प्रतिशत का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाया। प्रदेश में मतदान का ग्राफ नीचे गिरा है, लेकिन अल्पसंख्यक बहुल विधानसभा क्षेत्रों में अन्य क्षेत्रों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक मतदान हुआ है। राजनीतिक दलों को मतदाताओं के इस व्यवहार ने नए सिरे से आकलन को विवश कर दिया है। 18वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड की पांच सीटों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में मतदाताओं के ठंडे रुख ने राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ा दी है।
#UK Voting 2024#19April #VoteKaregaUttarakhand #ceouttarakhand #Election2024 #UttarakhandLokSabhaElections2024 #LokSabhaElection #LokSabhaElection2024,







