Election 2024: मतदान में गिरावट के बावजूद हरिद्वार में हुई बंपर वोटिंग
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है. 55 प्रत्यशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गयी है. हरिद्वार लोकसभा 5.00 बजे तक का 59.01% मतदान हुआ. जिसमें भगवानपुर में 67.13%, बीएचईएल में 60.00%, धर्मपुर में 50.80%, डोईवाला में 57.20%, हरिद्वार में 54.00%, हरिद्वार ग्रामीण में 73.21%, झबरेड़ा में 64.13%, ज्वालापुर में 64.30%, खानपुर में 58.60%, लक्सर में 60.00%, मंगलौर में 61.30%, पिरान कलियर में 61.42%, ऋषिकेश में 51.30%, रुड़की में 51.30% फीसदी वोटिंग हुई. हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 14 विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में जिन आठ विधानसभा क्षेत्रों में गैर भाजपाई दल और निर्दल काबिज हैं, उनमें अल्पसंख्यक मतदाता बड़ी संख्या में हैं। हरिद्वार जिले में मुस्लिम आबादी 33 प्रतिशत से अधिक है। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मंगलौर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, ज्वालापुर, खानपुर, लक्सर, भगवानपुर और हरिद्वार ग्रामीण में मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में रहे हैं। प्रदेश की कुल जनसंख्या में अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी 16 प्रतिशत से अधिक है। इसमें मुस्लिम जनसंख्या 14 प्रतिशत है। चार जिलों हरिद्वार, ऊधम सिंहनगर, देहरादून और नैनीताल में मुस्लिम मतदाताओं की लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका रही है।
#19April #VoteKaregaUttarakhand #ceouttarakhand #Election2024 #UttarakhandLokSabhaElections2024 #LokSabhaElection #LokSabhaElection2024,







