सीएम धामी ने बीजेपी के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में फहराया झंडा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड की पत्रिका 'देवकमल' का विमोचन भी किया। इस मौके पर सीएम धामी ने पार्टी के अब तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी को यहां तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद कहा. वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी 'भाजपा' का स्थापना दिवस भाजपा परिवार के सदस्यों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओं की संगत विचारधाराओं को साकार करने की दिशा में भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में समर्पण भाव के साथ कार्य कर रही है, इस लोकसभा चुनाव में भी हम सभी कार्यकर्ता 400+ सीटों के साथ भाजपा को विजयी बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को शुभकामनाएं दी. महेंद्र भट्ट ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी जिला स्तर पर सभी जिला मुख्यालय पर गोष्ठियों का आयोजन कर रही है.

#BJPFoundationDay#BJP4India#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews,







