वनाग्नि की घटनाओं पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जिलों में लगातार वनाग्नि की घटनाएं सामने आ रही हैं, गर्मी शुरू होते ही उत्तराखंड के जंगल धधकने लगे है. वही सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश में कहा कि इस तरह के गांवों की सूची तैयार की जाए। जिसके आस पास के जंगलों में वनाग्नि की अधिक घटनाएं हो रही हैं। सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी और डीएफओ को जंगल की आग की रोकथाम के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक हर दिन रिपोर्ट दें कि प्रभागीय वनाधिकारी जंगल की आग की रोकथाम के लिए क्या कार्रवाई कर रहे हैं। यह भी बताएं कि किसी तरह की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनकी ओर से क्या कार्रवाई की जा रही है। क्रू स्टेसेन आदि में व्यवस्था दुरुस्त की जाए और पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उत्तराखंड में जंगल पिछले कुछ दिनों से लगातार धधक रहे है. जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है. आग के चलते कई हेक्टेयर जंगल जल कर राख हो चुके है. आग पर काबू पाने में अभी भी पूरी कामयाबी नहीं मिल पाई है.
#ForestFire#Dehradunnews #Uttarakhandnews#UttarakhandFireNews,







