(स्पोर्ट्स डेस्क)  : दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में आठ अंक लेकर सातवें स्थान पर आ गई है। उसने नौ मैचों में से चार में जीत हासिल की है। वहीं, गुजरात की टीम सातवें से आठवें स्थान पर लुढ़क गई है। उसने भी नौ में से पांच मैच गंवाए हैं और उसके भी आठ अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे का मुकाबला हुआ. हालांकि, अंत में दिल्ली ने 4 रनों से जीत दर्ज की. गुजरात को अंतिम ओवर में जीत के लिए 19 रन बनाने थे. पहले दो गेंद में दो चौके पड़े. फिर चार गेंद में गुजरात को सिर्फ 11 रन बनाने थे. हालांकि, राशिद खान उसके बाद छह रन ही बना सके. 220 रन बनाने के बाद गुजरात को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात के लिए डेविड मिलर ने 23 गेंद में 55 और राशिद खान ने 11 गेंद में नाबाद 21 रन बनाए. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल ने 66 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर की समाप्त के बाद आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी। डेविड मिलर ने 23 गेंद में 55 रन और साई सुदर्शन ने 39 गेंद में 65 रन की पारी खेली। गुजरात को अंतिम ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। मुकेश कुमार 20वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और राशिद ने इस ओवर में दो चौके और छक्का लगाया। गुजरात को अंतिम गेंद पर पांच रन बनाने थे, लेकिन राशिद मैच को गुजरात के पक्ष में नहीं मोड़ पाए और दिल्ली ने यह मुकाबला चार रन से जीता।

#DC vs GT#IPL#IPL2024Indian Premier League 2024,