देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को सचिवालय में श्री बद्रीनाथ धाम व श्री केदारनाथ धाम में विद्युत आपूर्ति तथा चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आगामी चारधाम यात्रा को कैजुअली फ्री यात्रा बनाने के निर्देश दिए हैं। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए हर समय बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा मार्गों पर ड्यूटी पर लगे डॉक्टर्स का रोस्टर बनाकर तैनाती की जाए।

बैठक में सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, श्री पंकज कुमार पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी चमोली तथा रुद्रप्रयाग मौजूद रहे।

#Chardhamyatra2024#Chardhamyatra#Dehradunnews #Uttarakhandnews#Uttarakhand,