सीएम धामी हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखण्डी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखण्डी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रवासी भाई-बहनों को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की उत्तराखण्ड का मान सम्मान पूरे देश में बढ़ा है, प्रवासी भाई-बहनों ने भी प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए राज्य में हो रहे विकास कार्यों और सरकार द्वारा लिए गए युगांतकारी निर्णयों की सराहना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड संपूर्ण देश में एक नई पहचान बना रहा है जिससे हर उत्तराखण्डवासी गर्व की अनुभूति कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रवासीजनों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत, अपार स्नेह एवं समर्थन से अभिभूत हूँ!
#CMDhami#CMPushkarsinghdhami#Dehradunnews #Uttarakhandnews#Uttarakhand,







