देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा ने प्रदेश में होने वाले उपचुनाव और निकाय चुनावों की अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रदेश में बदरीनाथ, मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव होना है. बदरीनाथ सीट, राजेंद्र भंडारी के बीजेपी में जाने के बाद खाली हुई. वहीं, मंगलौर सीट विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद से ही खाली है. भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए एक-दो दिन के भीतर चुनाव प्रभारी व चुनाव संयोजक की घोषणा कर दी जाएगी. उन्होंने कहा आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत स्थानीय प्रकोष्ठों की बैठक बुलाई गई है. बहुत जल्द ही भाजपा के स्थानीय प्रकोष्ठ जिलों में जाकर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रतिनिधियों का पैनल तय कर दिया जाएगा. जिसका पार्टी अपने स्तर पर सर्वे कराएगी. जिसके बाद जिताऊ उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया जाएगा.

#BJP#UKBJP#Dehradunnews #Uttarakhandnews#Uttarakhand,