खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें व अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान होना हैं, अंतिम चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और चंडीगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. लोकसभा के सातवें व अंतिम चरण के मतदान के लिए शुक्रवार की सुबह पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरु हुई। कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी के बाद भी परिसर में मतदान कर्मियों का हौसला देखते ही बनता था। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 

#LokSabhaElection#UPLok SabhaElection#LokSabhaElection2024,