यूपी सरकार लू लगने से होने वाली मौत पर देगी 4 लाख का मुआवजा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): हीट वेव या और लू की वजह से देशभर में मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. वही यूपी में प्रदेश की योगी सरकार ने एड बड़ा फैसला लेते हुए एलान किया है की लू से अगर किसी की मृत्यु होती है तो ऐसे लोगों के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से चार लाख की आर्थिक सहायता दी जा सकती है। हालांकि इसके लिए पहले पोस्टमार्टम कराना आवश्यक होगा। बता दें कि लू से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो संबंधित व्यक्ति के परिवार को यह मामला लेखपाल, तहसीलदार, एसडीएम आदि आला अधिकारी के संज्ञान में लाना और उनका पोस्टमार्टम कराना होगा। राजस्व विभाग ऐसे मामले में पोस्टमार्टम कराएगा और इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजेगा। डीएम रिपोर्ट के आधार पर राज्य आपदा मोचक निधि इससे संबंधित राहत राशि जारी करेगा।
#upnews#lucknownews#cmyogi#HeatStrokeNews# death due to heat stroke# Yogi Sarkar# Up Government,







