लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को बढ़त, इंडिया गठबंधन दे रहा कड़ी टक्कर
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है. अभी तक के रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। हालांकि विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। एनडीए को कई राज्यों में नुकसान हुआ है, तो कई राज्यों में भाजपा ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। . इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार भी 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. कांग्रेस को 95 सीटों, समाजवादी पार्टी को 36 सीटों और तृणमूल कांग्रेस को 31 सीटों पर बढ़त हासिल है. मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी. चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, बीजेपी 243 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस को 94 सीटों पर बढ़त हासिल है. समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर और तृणमूल कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है. TMC कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया क्योंकि शुरुआती रुझानों में पार्टी उम्मीदवारों की भारी जीत नजर आ रही है. पंजाब में कांग्रेस को फायदा। राज्य की सात सीटों पर कांग्रेस आगे। आप 3 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर शिरोमणि अकाली दल आगे है। भाजपा यहां बुरी तरह पिछड़ रही है।
पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं. इस सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार मियां अल्ताफ अहमद 1,84,726 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री और उधमपुर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुर लोकसभा सीट से 56,316 वोटों से आगे चल रहे हैं.
#LokSabhaElectionResult2024#LokSabhaElection/ChunavResults ,







