यूपी में बड़ा उलटफेर, रुझानों में भाजपा को लगा तगड़ा झटका
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश में मतगणना जारी है. इस बीच रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटक लगा है. यहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अलायंस ने भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ दिया है. ताजा रुझानों में बीजेपी यूपी में 36 और इंडिया अलायंस 43 सीटों पर आगे है. इसमें से सात सीटें कांग्रेस की हैं. वहीं राष्ट्रीय लोकदल अपनी दोनों सीटों बागपत और बिजनौर में आगे है. अमेठी से स्मृति ईरानी 50 हजार वोटों से पीछे हो गई हैं। कांग्रेस के केएल शर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। रायबरेली लोकसभा सीट पर राहुल गांधी 124629 मतों से आगे हैं। भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को अभी तक 106650 मत मिले हैं। वहीं, बसपा के ठाकुर प्रसाद को 7522 मत मिले। कांग्रेस जिन सात सीटों पर आगे है उसमें सहारनपुर, अमरोहा, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, इलाहाबाद और बाराबंरी शामिल है. वहीं सपा जिन सीटों पर आगे है उसमें कैराना, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, मेरठ, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, खीरी, धौरहरा, मोहनलालगंज, सुल्तानपुर प्रतापगढ़, इटावा शामिल है. इसके अलावा कन्नौज, जालौन, बांदा, कौशांबी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़ पर भी सपा आगे है.
#UPLokSabhaElectionResult2024#LokSabhaElectionResult2024,







