(स्पोर्ट्स डेस्क) : टी20 विश्व कप 2024 में वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेले गये मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पीएनजी ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए हैं। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर 137 रन बनाए और पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया। अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खेल रही पीएनजी ने मजबूत खिलाड़ियों से भरी वेस्टइंडीज को दबाव में डालकर अच्छा प्रदर्शन किया और ऐसा लग रहा था कि कहीं टूर्नामेंट के शुरू में ही उलटफेर देखने को न मिल जाए. पर रोस्टन चेज (नाबाद 42 रन) और आंद्रे रसेल (नाबाद 15 रन) ने मिलकर छठे विकेट के लिए 18 गेंद में 40 रन की अटूट साझेदारी से वेस्टइंडीज को जीत तक पहुंचाया.वेस्टइंडीज की आधी टीम 97 रन पर पवेलियन पहुंच गई थी, लेकिन चेज और रसेल के मिलकर लगाए तीन छक्कों और चार चौकों से टीम 19 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन बनाकर जीत से अभियान शुरू करने में कामयाब रही. पीएनजी के कप्तान असद वाला ने दो विकेट झटके. इससे पहले पीएनजी ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सेसे बाऊ (50 रन) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 136 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए अच्छी शुरुआत करने वाले ब्रैंडन किंग (34 रन) ने पहले ओवर में स्ट्रेट और स्क्वायर लेग पर दो चौके जमाए.

#WIvsPNG#T20WorldCup2024#T20WorldCup,