Exit poll 2024: हरेन्द्र मलिक ने एग्जिट पोल को बताया मोदी पोल
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देशभर के सभी न्यूज़ चैनलों द्वारा किये गए लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं एग्जिट पोल ने भाजपा को 400 पार सीट जिताने का दावा किया हैं। एग्जिट पोल आने के बाद विपक्षियों ने एग्जिट पोल पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार को समाप्त करने की आड में भ्रष्टाचार को जन्म दिया गया हैं, जिसमें भ्रष्टाचार को बढावा देने में सबसे बडा हाथ नरेन्द्र मोदी का हैं। रविवार को सपा कार्यालय पर मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक ने बताया कि मोदी रूपयों की झलकी दिखाकर मीडिया को अपने पाले में कर लेने से जीत हासिल नहीं कर पायेगें। उन्होंने कहा कि खेत कमाया, फसल बोई हमने, तो उसको दूसरा कैसे काटकर ले जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा की करनी एवं कथनी के बारे में सब कुछ पता चल चुका है।उन्होंने कहा कि भाजपा एग्जिट पोल की आड में गडबडझाला करने की फिराक में हैं, जो हम किसी भी हालत में होने नहीं देंगें। उन्होंने कहा कि सत्ताधारियों द्वारा भगवा की आड में भ्रष्टाचार को जन्म देने के अलावा कुछ नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के सरगना सहित सभी को जनता जनार्दन आगामी चार जून को राजनीति से डिसमिस करने के बाद सटिफिकेट देने का कार्य करेगी।
इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने गठबंधन के लिए ‘400 पार’ का नारा दिया था। फिलहाल सर्वे में भाजपा+ को 400 या उससे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर एग्जिट पोल सच साबित होते हैं, तो मोदी अपनी पार्टी को लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत दिलाने के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीट जीती थी, जबकि राजग की संख्या 353 थी।
#ExitPolls2024#MZNNews#Muzaffaranagarnews#UPNews#Exitpoll2024,







