खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : शुक्रवार को आए एग्‍ज‍िट पोल के नतीजो के आंकड़े के बाद शेयर बाजार में सोमवार सुबह जबरदस्‍त तेजी देखी गई. बीएसई का सेंसेक्स 2621.98 अंक या 3.55 फीसदी की उछाल के साथ 76,583 के लेवल पर खुला है. ये इसका अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 807.20 अंक या 3.58 फीसदी की शानदार उछाल के साथ 23,337.90 पर खुला है. बता दें, एग्जिट पोल में भाजपा की भारी जीत का अनुमान लगाया गया था, जबकि शुक्रवार को जीडीपी के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए हैं. एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद दिग्‍गज बाजार विशेषज्ञों ने बाजार में शानदार तेजी आने की भविष्‍यवाणी की थी. जो आज सच हो गई है. उनका कहना था‍ कि सोमवार को शेयरों और सूचकांकों में जोरदार बढ़त देखने को मिलेगी. दरअसल, शेयर बाजार में सोमवार को अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली। एग्जिट पोल में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की निर्णायक जीत का अनुमान लगाए जाने के बाद शेयर बाजार अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे निवेशकों में काफी उत्साह देखने को मिला। सेंसेक्स 1859.88 अंकों की बढ़त के साथ 75,821.19 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला। इसी तरह निफ्टी भी 603.85 अंकों की उछाल के साथ 23,134.55 पर खुला। इस दौरान निफ्टी बैंक पहली बार 50 हजार के पार पहुंच गया।

#ShareMarket#exitpoll#LoksabhaElections2024#ShareMarketUpdate,