देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड में नगर निकाय में शासन ने प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह और बढ़ा दिया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। 31 मई को प्रशासकों का छह माह का कार्यकाल पूरा हो गया था। नगर निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया में संभावित विलंब के दृष्टिगत प्रशासकों के कार्यकाल से संबंधित ये आदेश जारी हुए हैं। प्रदेश में नौ नगर निगम समेत कुल 102 नगर निकाय हैं, इनमें आठ नगर निगम समेत 93 नगर निकायों में चुनाव न होने से दिसंबर 2023 में प्रदेश सरकार ने छह माह के लिए जिलाधिकारियों को प्रशासक तैनात कर दिया था। लेकिन इस बीच भी निकाय चुनाव नहीं हो पाए और 31 मई को प्रशासकों का कार्यकाल पूरा हो गया। अब शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव आरके सुंधाशु ने तीन माह के लिए प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

https://khabarnewindia.com/images/XLN4OE.jpg

#UttarakhandNikayChunav#DehradunNagarnigam#Uttarakhandnews#cmpushkarsinghdhami,