देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के मेला नियंत्रण कक्ष भवन में कांवड़ मेले की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ मेले की व्यवस्थाएं कुंभ की तर्ज पर की जा रही हैं। कांवड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ मेले के सुचारु प्रबंधन के लिए जिला पुलिस-प्रशासन और सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि में हर वर्ष चारधाम एवं कांवड़ में रिकॉर्ड श्रद्धालु आते हैं।

इस दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे, सचिव शैलेश बगोली, DGP अभिनव कुमार, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन मौजूद रहे।
 

#kanwar mela 2024#kanwar mela#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Dehradunnews#Uttarakhandnews,