भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपचुनाव की हार और निकाय चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की आज सोमवार को बैठक हुई। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में भाजपा उत्तराखण्ड की विस्तारित प्रदेश कार्य समिति की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुई । इस अवसर पर प्रदर्शनी मंडल का शुभारंभ एवं पौधारोपण भी किया। बैठक के दौरान राज्य में संगठनात्मक कार्ययोजनाओं पर विचार विमर्श हुआ। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार और आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 'राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम' की भावना से कार्य कर रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगे भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से प्रदेश में पार्टी को नई मजबूती और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय समेत सांसदगण, मंत्रीगण, विधायकगण, पदाधिकारीगण व प्रदेश भर से आए कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
#BJP State Working Committee Meeting#BJPUttarakhand#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Dehradunnews#Uttarakhandnews,







