पॉली किड्स आई.एस.बी.टी. शाखा ने बच्चों के साथ मनाया हरेला
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज गुरुवार, को पॉली किड्स आई.एस.बी.टी. शाखा ने बच्चों के साथ हरेला मनाया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण किया, स्कूल में कविता प्रतियोगिता और कला प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी ।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ अंतिम विश्नोई के साथ, शिव प्रसाद गैरोला (रेंज अधिकारी मसूरी), विनोद चमोली (विधायक), रोबस्ट वर्ल्ड के संस्थापक शुभ बिश्नोई , हेड मिस्ट्रेस मीतू कुकरेजा आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर शिव प्रसाद गैरोला ने कहा कि स्कूल ने बच्चों को बहुत अच्छे संस्कार दे रहे हैं, वृक्षारोपण का कार्य करके। विधायक, विनोद चमोली ने वृषरोपण का महत्व बच्चों को समझाया और स्कूल के काम की बहुत सराहना की।
#harelai#Dehradunnews#Uttarakhandnews,







