खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक ने हरियाणा विधानसभा चुनाव मे उतरने का ऐलान कर दिया है. यहां पर आम आदमी पार्टी अकेले सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हरियाणा में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर लड़ा था। प्रेस वार्ता में कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक महत्वपूर्ण पार्टी बन चुकी है। आप आज एक राष्ट्रीय पार्टी है। जब हमने गुजरात में 14 प्रतिशत वोट हासिल किए तब से हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी बने। हमारी 2 राज्यों में सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं। अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। जिसे हम पूरी शक्ति से लड़ेंगे। कहा कि अगर किसी को संदेह है कि आप हरियाणा में कैसे चुनाव लड़ेगी मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप हरियाणा जबरदस्त चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर पर लड़ेगी। हमें हर जगह से बदलाव की आवाज सुनाई देगी। 

अब विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस आमने सामने होंगी। दरअसल, हरियाणा में अक्तूबर महीने में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में चंडीगढ़ में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और हरियाणा प्रभारी संदीप पाठक मौके पर मौजूद रहे.

#Haryana Aap #AAP #Haryana Assembly Elections 2024 #Haryana news,