(स्पोर्ट्स डेस्क): पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के पहलवान अमन सहरावत ने भारत को पेरिस ओलंपिक में छठा मेडल दिलाया. अमन सहरावत ने 57 किलोग्राम कैटेगिरी में पदक जीता. अमन ने 9 अगस्त को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को 13-5 से हराया. अमन ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय रेसलर बन गए हैं.  बता दें कि पहलवान अमन सहरावत हरियाणा के झज्जर जिले के बिरोहर गांव के रहने वाले हैं. उनके इस प्रदर्शन ने परिजनों और गांव में जश्न का माहौल है. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक कुल 6 मेडल जीते हैं, जिसमें पांच ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल शामिल है. जिनमें मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता. दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में (सरबजोत सिंह के साथ) जीता. तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग मेन्स की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में जीता. चौथा भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. पांचवां नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता. छठा पहलवान अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

#WrestlerAmanSehrawat #ParisOlympics2024 #Olympics #IndiaAtOlympics #AmanSehrawat,