मुज़फ्फरनगर में भाकियू ने निकाली तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा
मुज़फ्फरनगर /खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने पूरे नगर भर में ट्रैक्टर मार्च निकाला, जिसकी अगुवाई खुद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने की मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान से भाकियू ने बड़ी संख्या में किसानों के ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टर मार्च निकाला। इन किसानों की तिरंगा यात्रा में किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाकर देशभक्ति के तरानों पर झूमते नजर आए। इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में किसानों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ हिस्सा लिया. हर जिले में किसानों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी ताकत झोंकी. तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों का आयोजन किया गया, जिसमें किसान नेता देशभक्ति के गानों पर नृत्य करते नजर आए। इस यात्रा को अगस्त क्रांति का नाम दिया गया, जिसे किसान क्रांति भी कहा जा रहा है, क्योंकि इसी दिन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया गया था।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने इस अवसर पर मांग की कि इस दिन को क्रांति दिवस के रूप में घोषित किया जाए और किसानों की मांगों, जैसे एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट, भूमि अधिग्रहण बिल, बिजली सुधार, और किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त तक पूरे देश में इस तरह के मार्च निकाले जाएंगे, हालांकि कई स्थानों पर सरकार द्वारा इन यात्राओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट के ओलंपिक में पदक से चूकने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। मानक से अधिक वजन होने की बात एक सोची-समझी साजिश है, ताकि विनेश फोगाट को पदक से वंचित किया जा सके। ट्रैक्टर मार्च के दौरान जगह-जगह किसानों का स्वागत किया गया। इस दौरान ट्रैक्टर पर किसान तिरंगा लगाकर निकले। देशभक्ति के गीत भी बजाए गए।
#tirangatractoryatra #BKU #MuzaffarnagarNews #RaikeshTicket #Tirangayatra,







